{"_id":"68bb14068f3d4ecea30dbda4","slug":"hpmc-will-buy-c-grade-apples-from-bharmour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-160062-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर का सी ग्रेड सेब खरीदेगा एचपीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर का सी ग्रेड सेब खरीदेगा एचपीएमसी
Fri, 05 Sep 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे उपमंडल भरमौर के बागवानों को प्रदेश सरकार न बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने बागवानों के लिए खड़ामुख और गैहरा में स्थित कलेक्शन सेंटरों स्थापित करवाए हैं। जहां पर एचपीएमसी के जरिये 12 रुपये प्रति किलो की दर से सी ग्रेड सेब खरीदा जाएगा। सरकार के निर्णय के बाद अब अब सड़कों के बहाल होने पर बागवान अपनी फसल इन सेंटरों में पहुंचाना आरंभ करेंगे।
उपमंडल भरमौर के अधीन आने वाले परिक्षेत्र में अधिकांश बागवानों का परिवारों का भरण-पोषण सेब सीजन पर ही निर्भर करता है। बागवान पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान देश के कोने-कोने से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में सेब बेचते हैं। इस कारण क्षेत्र के बागवानों को बाहरी मंडियों में भी सेब लेकर जाने की अधिक जरूरत नहीं पड़ती है। इस वर्ष पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा ने बागवानों के अरमानों पर पानी ही फेरने का काम किया। हाला खराब हो जाने पर जिला प्रशासन की ओर से यात्रा को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। इससे बागीचों और तुड़ान कर रखा सेब खराब होने की स्थिति में पहुंच गया। बहरहाल, अब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को इसको लेकर घोषणा की, इससे बागवानों को कुछ हद तक राहत मिली। बागवान अमित कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, योगराज और संजीव कुमार ने बताया कि कलेक्शन सेंटरों में सी-ग्रेड सेब बिकने से बागवानों को कुछ हद तो राहत मिलेगी। जिस प्रकार से प्राकृतिक आपदा के बाद हालात बने उससे प्रतीत हो रहा है कि बागवानों की मेहनत पूरी तरह से तबाह हो जाएगी।