{"_id":"57acadb34f1c1b3a1cee5a7f","slug":"house-damage-in-gharoti","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोट पंचायत के घरोटी में भारी बारिश से ढह गया दोमंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोट पंचायत के घरोटी में भारी बारिश से ढह गया दोमंजिला मकान
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समोट पंचायत के घरोटी गांव में वीरवार को भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घरोटी गांव में वीरवार सुबह भारी बारिश हुई। दोपहर के बाद बारिश का कहर इतना बढ़ गया कि गांव में दो मंजिला मकान गिरकर धराशायी हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। अन्यथा जानी का नुकसान हो सकता था। जबकि घर के पांच कमरे व उनके अंदर रखा सामान मलबे में दब गया। मकान मालिक शैला देवी पत्नी स्वर्गीय नानक सिंह निवासी घरोटी ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि बारिश से उनके घर को हुए नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। पंचायत उपप्रधान विजय चंदेल व वार्ड सदस्य मदन सिंह ने बताया कि वीरवार को भारी बारिश से घरोटी गांव में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
गांव में दो मंजिला मकान ढह गया। जिससे उसमें रहने वाला परिवार बेघर हो गया। घर के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदार के घर में रह रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी संबंधित पटवारी को दे दी गई है। पटवारी के मौके के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए ताकि प्रभावित परिवार अपने मकान की मरम्मत करवा सके।
विज्ञापन