फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   host school beacae winner in marcpast

मार्चपास्ट और कबड्डी में मेजबान स्कूल बना विजेता

Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
host school beacae winner in marcpast
होली (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी स्पर्धा में मेजबान स्कूल होली ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता में लिल्ह स्कूल जीता। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मांधा स्कूल विजेता बना। वॉलीबाल में भरमौर की टीम विजेता, जबकि खणी की टीम उपविजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में होली की टीम जीती।
विज्ञापन

मार्चपास्ट की ट्रॉफी पर भी मेजबान स्कूल होली ने कब्जा किया। वीरवार को स्कूल परिसर में प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद कुमार और खेल प्रभारी यशपाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर उच्च शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय अधीक्षक-1 एनडी शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed