फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Home tax, garbage fee can be paid online

ऑनलाइन कर सकेंगे गृह कर, कूड़ा शुल्क का भुगतान

Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Home tax, garbage fee can be paid online
ऑनलाइन कर सकेंगे गृह कर, कूड़ा शुल्क का भुगतान
विज्ञापन

चंबा शहरवासियों को दो माह में मिलेगी सुविधा
भवन मालिकों को नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर
शहरी विकास विभाग की ओर से तैयार की जा रही एप
एक्सक्लूसिव-:
पंकज सलारिया
चंबा। शहर के ग्यारह वार्डों के भवन मालिकों को अब गृह कर और कूड़ा एकत्रीकरण शुल्क जमा करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
लोगों को जल्द इन शुल्कों का भुगतान ऑनलाइन करने की सुविधा मिलने वाली है। निदेशालय की ओर से इस संदर्भ में एक एप तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही इन शुल्कों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि दो माह में यह सुविधा शहर के लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद चंबा के हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, सपड़ी, धड़ोग, कसाकड़ा, सुराड़ा, सुल्तानपुर, चौगान, जनसाली, चौंतड़ा और हटनाला वार्डों में करीब चार हजार भवन मालिक हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में करीब छह सौ से अधिक दुकानें भी हैं। शहर में गृह मालिकों से नगर परिषद टैक्स वसूल करती है। साथ ही घर-द्वार कूड़ा एकत्रित करने का शुल्क भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में यह भुगतान लोगों को कार्यालय आकर करना पड़ रहा है जिससे लोगों का काफी समय बरबाद हो रहा है। लोगों को सुविधा देने के लिए अब नगर परिषद ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने जा रही है। प्रदेश के सोलन और शिमला जिलों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को शुरू करने में करीब दो माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed