{"_id":"62b9e64eb88e0c5f2f2db38a","slug":"holly-beat-lamu-in-volleyball-chamba-news-sml4134603163","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 स्कूलों 362 विद्यार्थी होली में जीत के लिए बहाएंगे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 स्कूलों 362 विद्यार्थी होली में जीत के लिए बहाएंगे पसीना
विज्ञापन
होली (चंबा)। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल के मैच में होली की टीम ने लामू को पराजित किया जबकि खो-खो में रूहणूकोठी की टीम ने होली को हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में गुआं की टीम ने ब्रेही को हराया। इसके अलावा गैहरा की टीम ने चौबिया और दुर्गेठी की टीम ने कुठेड़ को पराजित किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली में जोन स्तरीय छात्र वर्ग-19 की खेलकूद प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के 362 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सोमवार को स्कूल परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष परस राम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वे खेलों में अनुुुशासन में रहकर भाग लें। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।