फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   holi kuther protest against labour act

श्रम कानूनों के बदलाव के विरोध में होली व कुठेड़ में गरजे कामगार

Thu, 24 Sep 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
holi kuther protest against labour act
चंबा। श्रम कानून में किए बदलाव के विरोध में होली और कुठेड़ में परियोजना कामगारों ने प्रदर्शन किया। सीटू से संबंधित यूनियनों ने केंद्र सरकार के किए श्रम कानून बदलाव को मजदूर विरोधी और पूंजीपतियों के पक्ष में किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रम कानूनों में बदलाव का कड़ा विरोध किया। सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि सरकार ने 44 श्रम कानूनों को बदलकर 4 श्रम संहिताओं में कर दिया है। इस बदलाव से कंपनियों को मजदूरों के शोषण की खुली छूट मिलेगी। सरकार ने मजदूरों की यूनियनों से बिना बातचीत किए इसे मंजूरी दी है। जोकि सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते जहां देश में संकट पैदा हो गया। लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे संकट के चलते सरकार को जनता के हित के काम करने चाहिए थे। मगर सरकार मजदूर और किसानों के अधिकारों पर हमले कर रही है। सरकार के मजदूरों पर हमलों के खिलाफ बजोली होली प्रोजेक्ट और कुठेड़ प्रोजेक्ट के मजदूरों ने गेट मीटिंग करके का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। प्रोजेक्ट यूनियन के नेता देवी सिंह, विपिन, बर्फी राम, कुलदीप, परमेश्वरी, मदन, शोभन कपूर, सुरेश डलेल, राकेश कुमार, मंगल सिंह, विजय कुमार, दलीप सिंह और अवनीश रोहित ने प्रदर्शन को संबोधित किया।

सीटू संबंधित यूनियनों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को किसानों के आंदोलन के समर्थन में होली में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed