फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Holi-Chamba road closed for 14 hours due to landslide

Chamba News: भूस्खलन होने से होली-चंबा सड़क 14 घंटे तक रही बंद

Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Holi-Chamba road closed for 14 hours due to landslide
चंबा में चौली पुल के पास भूस्खलन से बंद पड़ा होली मार्ग और वापिस लौटते बाईक सवार।स्त्रोत:संवाद
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली-चंबा मार्ग पर 14 घंटे तक यातायात बाधित रहा। शनिवार रात 9:00 बजे के करीब चोली के पास अचानक भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि भूस्खलन होने के वक्त वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था अन्यथा जान माल का भी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

रविवार सुबह जैसे ही लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद होने की सूचना मिली तो मशीनरी को मौके पर भेज दिया। सुबह 11:00 बजे के करीब मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। रात 9ः00 बजे से सुबह 11ः00 बजे तक होली चंबा मार्ग पर चोली के पास वाहन इधर-उधर नहीं हो सके और दोनों तरफ वाहनों की लंबे कतारें लग गईं।
विज्ञापन

वहीं, जरूरी कार्य से होली या चंबा आने-जाने वालों लोगों को या तो पैदल सफर करना पड़ा अथवा वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ी। इस कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। जब मार्ग पर यातायात शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता हेम राज ने बताया कि भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ था, जिसे यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed