फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HIV tests are not conducted at the medical college after 4 PM.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में शाम चार बजे के बाद नहीं होता एचआईवी टेस्ट

Sat, 18 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
HIV tests are not conducted at the medical college after 4 PM.
इमरजेंसी में कई बार रात को भी करने पड़ते हैं गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन
विज्ञापन

ऑपरेशन से पहले एचआईवी टेस्ट होता है अनिवार्य, रात में नहीं है सुविधा
महिला एचआईवी संक्रमित हो तो उसे सामान्य वार्ड से रखा जाता है अलग

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान मेडिकल कॉलेज में शाम चार बजे के बाद मरीजों के एचआईवी टेस्ट नहीं होते जबकि रात को भी इमरजेंसी में मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं।
गर्भवतियों का प्रसव किसी भी समय करवाना पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए ऑपरेशन से पहले एचआईवी टेस्ट करवाना अनिवार्य होता है ताकि संक्रमित महिला कोई निकलती है तो उसके बच्चे को इस संक्रमण से बचाने के उपाय किए जा सकें। इतना ही नहीं, ऑपरेशन के बाद ऐसी महिला को सामान्य वार्ड से अलग रखा जाता है। साथ ही डॉक्टर को भी ऑपरेशन के दौरान सावधानी बरतनी पड़ती है लेकिन मेडिकल कॉलेज में शाम के बाद बिना जांच ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। कई बार गर्भवती महिलाएं ऐसे हालात में अस्पताल लाई जाती हैं कि डॉक्टर को टेस्ट करवाने के लिए सुबह होने का इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि उसी दौरान ऑपरेशन करना पड़ जाता है।
विज्ञापन


मरीजों और डॉक्टरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मेडिकल कॉलेज में शाम के बाद भी एचआईवी टेस्ट की सुविधा होना जरूरी है ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में डॉक्टर ऑपरेशन करने से पहले मरीज का टेस्ट करवा सकें। मेडिकल कॉलेज को खुले हुए छह साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक मरीजों को रात में यह टेस्ट करवाने की सुविधा नहीं मिल पाई है। जिले भर से मरीज रात को इमरजेंसी सेवाएं पाने के लिए यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि शाम के बाद अस्पताल में एचआईवी टेस्ट शुरू हो सकें, इस बाबत प्रबंधन से चर्चा कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed