फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himgiri kharjota road built with 7 crore in chamba

हिमगिरी से खडजौता तक साढ़े सात करोड़ से बनाई जाएगी सड़क

Mon, 27 Jul 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
himgiri kharjota road built with 7 crore in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। हिमगिरी से खड़जौता के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये से की लागत से पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर लोनिवि ने टेंडर भी करवा दिए हैं। ठेकेदार को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग ने जारी कर दिए हैं।
सड़क निर्माण होने से तीन पंचायतों के दर्जनों गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। यह लोग लंबे समय से उपरोक्त सड़क का निर्माण करवाने की मांग उठाते आ रहे हैं। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष का आभार जताया है।
विज्ञापन

खड़जौता के उपप्रधान सुनी लाल, भडे़ला प्रधान गीता देवी, पूर्व जिप सदस्य सोभिया राम, ग्रामीण मान सिंह, तेजू राम, टेक चंद, बिहारी लाल, चैन सिंह और उत्तम चंद ने बताया कि सड़क के निर्माण से ग्राम पंचायत खड़जौता, हिमगिरी और भडेला के दर्जनों गांव को लाभ मिलेगा। सड़क के साथ-साथ लोगों को वाहन सुविधा भी मिलेगी। सड़क बनने से आपातकाल में भी लोगों को एंबुलेंस सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर टेंडर हो चुके हैं। ठेकेदार को तय समय अवधि में सड़क बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सड़क बनने से दर्जनों गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed