फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himalayan Drabala Boys team reached the finals

Chamba News: हिमालयन द्रबला बॉयज की टीम फाइनल में पहुंची

Tue, 11 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Himalayan Drabala Boys team reached the finals
चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता ​​खिलाड़ी।संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इस मैच में द्रबला बॉयज की टीम ने शिव शक्ति को को 32 रन से धूल चटाई और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच में द्रबला बॉयज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाए। इसमें अमित ठाकुर ने 44 और सुखविंद्र ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शिव शक्ति की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अंकुश ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम 141 रन ही बना सकी। इसमें सुमित ने 44 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। द्रबला बॉयज की ओर से रोहित और लक्की ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed