फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Pradesh Congress Leader APMC Chamba Chairman Lalit Thakur SP Complaint Stalking Allegations

Himachal News: हिमाचल में कांग्रेस नेता ही सुरक्षित नहीं, अज्ञात लोगों पर पीछा करने के आरोप; SP को दी शिकायत

Tue, 05 May 2026 11:07 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 05 May 2026 11:07 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता एवं कृषि उपज विपणन समिति के चेयरमैन ललित ठाकुर ने अपनी ही सरकार में सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। ललित ने कुछ अज्ञात लोगों पर बार-बार पीछा करने के आरोप लगाए। एसपी चंबा को शिकायत दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress Leader APMC Chamba Chairman Lalit Thakur SP Complaint Stalking Allegations
एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी को शिकायत सौंपी। इसमें उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से अज्ञात लोग संदिग्ध तरीके से उनका पीछा कर रहे हैं। जोकि, भविष्य में कोई बड़ा अपराधिक षडयंत्र रच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसका आभास उन्हें तब हुआ जब वह दो मई को वह अपने सरकारी वाहन से बालू स्थित कार्यालय से लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात वाहनों ने निरंतर उनका पीछा किया। इस मामले का खुलासा बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले चंबा से शिमला और भरमौर से लौटते समय लूना के पास रात के वक्त अज्ञात वाहनों द्वारा संदिग्ध रूप से उनका पीछा किया जा चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही ये घटनाएं कोई संयोग नहीं हैं, बल्कि उनके विरुद्ध एक सुनियोजित और संगठित साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आगाह किया है कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि एक सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति के रूप में उनके कामकाज को भी प्रभावित करने का प्रयास हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की तत्काल और गहन जांच करवाने की मांग की है ताकि संबंधित अज्ञात व्यक्तियों और वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। अपनी सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल उचित सुरक्षा उपाय लागू करने का भी आग्रह किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके पास शिकायत पहुंची है, इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed