फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Highway disrupted in Banikhet due to snowfall

बनीखेत में बर्फबारी से हाईवे पर यातायात हुआ काफी प्रभावित

Sun, 09 Jan 2022 05:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Highway disrupted in Banikhet due to snowfall
बनीखेत के पास बर्फ के कारण लगा वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत क्षेत्र में बर्फबारी पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। यहां देर शाम करीब सात बजे हिमपात शुरू हो गया। करीब तीन से पांच इंच तक क्षेत्र में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी के लिए जाने वाला मार्ग बर्फबारी के कारण बाधित हो गया। इसके चलते पर्यटकों की भीड़ बनीखेत तक ही सीमित रह पाई। बर्फबारी के बीच वाहन फिसलने के भी मामले सामने आए। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बर्फबारी से चरमराई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बनीखेत पुलिस चौकी की टीम हाईवे पर जुटी रही। बर्फबारी से एचआरटीसी की बसें भी देरी से अपने रूटों की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पर्यटकों द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने के कारण भी जाम की समस्या आम हुई। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस जवान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और अपनी गाड़ियों को सड़क पर सही ढंग से चलाएं।

बनीखेत के पास बर्फ के कारण लगा वाहनों का लंबा जाम।

बनीखेत के पास बर्फ के कारण लगा वाहनों का लंबा जाम।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed