फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Helipad will be constructed for Manimahesh Yatra

मणिमहेश यात्रा के लिए हेलीपैड का होगा निर्माण

Thu, 09 Jun 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Helipad will be constructed for Manimahesh Yatra
भरमौर में बैठक की अध्यक्षता करते विधायक जियालाल कपूर। संवाद - फोटो : Chamba
भरमौर(चंबा)। इस साल मणिमहेश यात्रा 2 साल बाद होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए नया हेलीपैड भी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी भरमौर में आयोजित बैठक में भरमौर विधायक जिया लाल कपूर ने दी। बैठक के बाद उन्होंने भरमौर के गला कटाई में मंडलीय भंडारण और कनिष्ठ अभियंता आवास की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भरमौर सीवरेज व्यवस्था की हालत दयनीय थी। उसके जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार ने 19 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति दी है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भरमौर में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चौबिया बाईपास सड़क को तय सीमा के भीतर पूरा करने निर्देश दिए। विधायक ने 47 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र हड़सर का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed