फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heavy rain and hailstorm destroyed crops in Haiyal

जौ की फसल बर्वाद, मक्की की फसल जमीन सहित बही

Thu, 16 Jun 2022 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm destroyed crops in Haiyal
चुराह उपमंडल की टेपा पंचायत के हैयल गांव में भारी बारिश के बाद खेतों में तबाह हुई फसल। संवाद - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। भारी बारिश और ओलावृष्टि से हैयल गांव में जौ की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। वहीं बारिश के पानी के बहाव से किसानों की दो से तीन बिस्वा जमीन पर बीजी गई मक्की की फसल भी बह गई। बुधवार शाम को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। चुराह के तहसीलदार के निर्देशानुसार मौके पर पहुंचे पटवारी और कानूनगो ने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इसकी रिपोर्ट जल्द चुराह प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

उपमंडल चुराह की टेपा पंचायत के हैयल गांव में बुधवार सायं 4:30 बजे भारी बारिश और ओलावृष्टि से पहाड़ी से पानी गांव में घुस गया। इससे खेतों में उगी मक्की, जौ और सेब की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में काबिली राम पुत्र शंभु, तुलसी राम, देवी राम, डुम राम, बैंसू राम पुत्र जस्सा, संतराम, शिव राम, ध्यान सिंह पुत्र प्रेम लाल, जन्म सिंह पुत्र परसराम, हेमराज पुत्र लाल चंद, कर्म सिंह पुत्र प्रभिया राम, त्रिलोचन पुत्र हरदयाल, मान सिंह पुत्र रामदयाल, धर्म सिंह, संतराम पुत्र जयराम, जयराम पुत्र कर्मचंद, हरी पुत्र जन्म सिंह, त्रिलोचन पुत्र हरदयाल इत्यादि शामिल हैं। पानी के तेज प्रवाह से खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए तो कई जगह मिट्टी बहने से नालियां बन गईं। उम्दा फसल की उम्मीद लगाए बैठे किसानों और बागवानों को अब भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पटवारी सुभाष कुमार ने बताया कि भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की जौ की फसल पूरी तरह से तबाह हो चुकी है और मक्की की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जल्द रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुराह के तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि नुकसान का आकलन तैयार करने के लिए पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed