फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hearing impaired child gets new life

Chamba News: बोलने-सुनने में असमर्थ बच्चे को मिला नया जीवन

Tue, 06 Jun 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 06 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hearing impaired child gets new life
चंबा। जन्म से लेकर पांच साल की आयु तक सुनने और बोलने में असमर्थ बच्चे के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संजीवनी बना है। कार्यक्रम के तहत इस बच्चे का पीजीआई चंडीगढ़ में मुफ्त कॉकलियर इंप्लांट किया गया। बच्चे के माता-पिता ऑपरेशन को करवाने में असमर्थ थे। ऐसे में जब आरबीएसके के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस बच्चे की बीमारी की पहचान की तो उन्होंने उसे काॅकलियर इंप्लांट के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। रेफर करने के साथ ही बच्चे को येलो रेफर कार्ड भी दिया गया जिसे दिखाने पर बच्चे का सारा इलाज मुफ्त हुआ। अब यह बच्चा ठीक से सुनने के साथ अच्छे से बोलने भी लगा है। निजी अस्पताल में यदि अभिभावक इस ऑपरेशन को करवाते तो उनका खर्च 15 से 20 लाख आना था।इतनी बड़ी रकम चुकाने में बच्चे के अभिभावक असमर्थ थे। ऐसे में जब उनके बच्चे का मुफ्त में इलाज हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब इस बच्चे के सफल इलाज के बारे में अमर उजाला को जानकारी दी तो बच्चे का नाम पता उजागर नहीं करने की गुजारिश भी की। जिस बच्चे को जन्म के बाद माता-पिता गूंगे-बहरे के रूप में देख रोज रोते थे उस बच्चे को हंसते-बोलता देख अब उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इसी इलाके से एक परिवार की तीन बहनें जन्म से फटे हुए होंठ की समस्या से पीड़ित थीं। इन बहनों का इलाज भी आरबीएसके के तहत मुफ्त किया गया। इसके अलावा चंबा से संबंध रखने वाले तीन बच्चों के हृदय के ऑपरेशन भी मुफ्त किए गए। इनमें तीन वर्षीय अवरोही, पांच वर्षीय हर्षित और 11 वर्षीय रियांश निवासी रिंडा, सिंगी और लुडेरा शामिल हैं। ये बच्चे जन्म से हृदय की बीमारी से पीड़ित थे। इन बच्चों की बीमारी में दो से तीन लाख का खर्च आना था लेकिन अभिभावक इतने पैसे जमा करने में असमर्थ थे। इससे वे अपने बच्चों की बीमारी का इलाज नहीं करवा पा रहे थे। आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत इन बच्चों का भी पीजीआई में मुफ्त हृदय के ऑपरेशन किए गए हैं। अब ये बच्चे स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉक्टर नवदीप राठौर ने बताया कि बच्चों की गंभीर बीमारी का इलाज आरबीएसके के तहत मुफ्त हुआ है। बच्चों को इस कार्यक्रम के तहत नया जीवन मिला है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीमें बीमार बच्चों की पहचान करके इलाज की व्यवस्था कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed