{"_id":"5d9e17018ebc3e01463f4928","slug":"health-department-take-food-product-sample-chamba-news-sml3103695134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीम ने करियां मे जाकर भरे तीन खाद्य वस्तुओं के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीम ने करियां मे जाकर भरे तीन खाद्य वस्तुओं के सैंपल
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ करियां पंचायत में स्वास्थ्य विभाग ने दबिश देकर तीन खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने करियां में चल रही राशन और अन्य दुकानों से वनस्पति घी, मैगी और अरहर दाल के सैंपल भरे हैं। इन खाद्य पदार्थों के सैंपल को विभाग जांच के लिए कंडाघाट विभागीय लैब में भेजेगा। यहां पर खाद्य पदार्थों की गुुणवत्ता की जांच होगी।
विभाग ने करियां में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने के साथ हरदासपुरा, मुगला में भी दबिश दी। इस दौरान फास्ट फूड सहित ढाबों मे जाकर टीम ने दबिश दी। इसके साथ ही वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ढाबा संचालकों को सफाई व्यवस्था सुधारने के दिशा निर्देश दिए गए। विभागीय टीम की कार्रवाई से अन्य इलाकों के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विभागीय टीम कभी भी उनकी दुकान में भी दबिश दे सकती है। त्यौहारी सीजन शुरू होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की सलाह भी है। इसके साथ ही रंग बिरंगी मिठाइयों को खाने से परहेज करने को कहा है। इसकी वजह यह है कि इन मिठाइयों को रंग बिरंगी बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता है। जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने बताया कि करियां से तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन में बिकने वाली मिलावटी मिठाई और पनीर पर विभाग की पैनी नजर रहेगी। अगर लोगों को भी कहीं मिलावटी मिठाई की सूचना मिलती है, तो इसके बारे में विभाग को जानकारी दें। जिससे मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर कार्रवाई हो सके।