फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Have to go 28 km away to talk on mobile

मोबाइल पर बात करने के लिए जाना पड़ रहा 28 किमी दूर

Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Have to go 28 km away to talk on mobile
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुरथी पंचायत के लोगों को मोबाइल पर बात करने के लिए 28 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। पंचायत में एक माह से बीएसएनएल की सेवाएं ठप पड़ी हैं। बीएसएनएल के अलावा पंचायत में अन्य और कोई भी नेटवर्क नहीं चलता। इसकी वजह से पंचायत के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बीएसएनएल के नेटवर्क से मोबाइल पर बात होती है, जबकि इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में नेटवर्क गुल होने से लोग फोन पर बात भी नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासन और बीएसएनएल को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों परस राम, कुलदीप, सुभाष, राकेश, संजय, किशोरी, जीवन, हीरा लाल, रोशन और रामनाथ ने बताया कि पुरथी पंचायत में स्थापित बीएसएनएल का टावर एक माह से बंद पड़ा है। उसे बीएसएनएल को सुचारु करवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। टावर बंद होने की वजह से लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। लोगों को अगर इमरजेंसी में किसी रिश्तेदार से फोन पर बात करनी हो तो उसे पहले 28 किलोमीटर दूर किलाड़ जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपनी समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के कनिष्ठ अभियंता सोनू ने बताया कि टावर में तकनीकी खराबी आने की वजह से समस्या हो रही है। टावर को सुचारु करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। जल्द टावर फिर से चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed