फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hardaspura people get contmenated water supply

हरदासपुरा में मटमैला पानी पीने को मजबूर हो रहे लोग

Thu, 13 Aug 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardaspura people get contmenated water supply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। हरदासपुरा में स्थानीय लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को जलजनित रोगों के पनपने का खतरा सता रहा है। लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग उन्हें साफ पानी मुहैया नहीं करवा पा रहा है। समस्या को लेकर लोग विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं।

मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। राजेश कुमार, चंद राम, कमल, हंसराज, कमलेश, अरविंद, राहुल और मनीष कुमार ने बताया कि हरदासपुरा में पिछले कुछ दिनों से पेयजल सप्लाई में मटमैला पानी आ रहा है। इसकी वजह लोग इस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उबालने के बाद भी पानी साफ नहीं हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि हरदासपुरा के लिए स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाए।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्या लाई गई है। इसका जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed