{"_id":"61bf2fa3dc0d83055307aff1","slug":"hanging-hoardings-by-putting-nails-on-the-trees-the-trees-are-drying-up-chamba-news-sml393932363","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे भरे पेडों को निजी संस्थान प्रचार प्रसार के लिए पहुंचा रहे नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे भरे पेडों को निजी संस्थान प्रचार प्रसार के लिए पहुंचा रहे नुक्सान
विज्ञापन
चंबा में हरे भरे पेड़ पर कीले से लटकाया होर्डिंग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में हरे भरे पेड़ों को निजी संस्थानों ने अपने प्रचार-प्रसार का जरिया बना रखा है। पेड़ों पर कीलें गाड़कर होर्डिंग लटकाए जा रहे हैं। हरे भरे पेड़ों पर इस प्रकार से होर्डिंग लगाने पर प्रतिबंध है। इससे पेड़ों को नुकसान हो रहा है।
चंबा में कई पेड़ इसकी वजह से सूख चुके हैं। निजी अस्पताल, शिक्षण संस्थान और व्यापारी अपने प्रचार-प्रसार के लिए पेड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल मीडिया के युग में प्रचार-प्रचार करवाने के कई और तरीके अपनाए जा सकते हैं। व्यापारी पैसे बचाने के चक्कर में हरे पेड़ों को छलनी कर रहे हैं।
पुराने बस स्टैंड से लेकर करियां तक सड़क किनारे पेड़ों पर कंपनियों के होर्डिंग लटके हैं। इस सड़क से वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी रोजाना आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद होर्डिंग हटाने और उन्हें लगाने वालों पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई गई। ऐसा ही चलता रहा तो सड़क किनारे लगे सभी हरे पेड़ सूख कर गिर जाएंगे। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की कि पेड़ों को प्रचार प्रसार के लिए नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। पेड़ों से भी होर्डिंग हटाए जाएंगे। इसके अलावा होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।