फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Half a dozen villages of Chanju are miles away from road facility

Chamba News: चांजू के आधा दर्जन गांव सड़क सुविधा से कोसों दूर

Mon, 10 Apr 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen villages of Chanju are miles away from road facility
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत चांजू के छह गांव आजादी के 75 साल बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मुंडोला गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सात किमी तक विभाग सर्वे कर चुका है। बावजूद इसके अभी तक सड़क कार्य नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की मानें तो तीन वर्ष पहले सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से चांजू से मुंडोला गांव तक सात किमी सड़क बनाने का सर्वे किया गया था जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर थी। इसके बाद विभाग ने चांजू से चार किमी बतानंका तक सड़क का निर्माण कार्य किया। इसके बाद कार्य एक इंच भी आगे नहीं बढ़ाया गया है। इससे ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चांजू के तहत बतांनका, ड्रियाला, पथवाल, जेरा, बडेत्रा और मुंडोला गांव आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर हैं। सड़क बनने से छह गांवों की तीन हजार आबादी को लाभ मिलने वाला था। मुंडोला गांव चांजू पंचायत का सबसे बड़ा गांव है जहां पर सबसे ज्यादा मटर और सेब की फसल होती है। सड़क नहीं होने की वजह से लोगों की आधी से ज्यादा फसल रास्ते में ही खराब हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों खेम राज, भुवनेश कुमार, कमल कुमार, मदन लाल, रमेश कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि गांवों में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो पालकी में उठाकर लगभग सात किमी दूर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है तब जाकर एंबुलेंस के जरिये मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाता है। कई बार समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने पर लोग बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान टेकू शर्मा का कहना है कि गांवों तक सड़क पहुंचाने के लिए कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि चार किमी सड़क का कार्य शुरू हो चुका है। कहा कि केस बनाकर वन्य प्राणी विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed