{"_id":"6a1726f15c256aa430075f1c","slug":"guwadi-ward-will-see-re-polling-on-may-30-chamba-news-c-88-1-cmb1003-184771-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गुवाड़ी वार्ड में 30 मई को दोबारा होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गुवाड़ी वार्ड में 30 मई को दोबारा होगा मतदान
Wed, 27 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत सनवाल के गुवाड़ी वार्ड के मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया 30 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में होगी।
सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। गुवाड़ी वार्ड के मतदाता सभी पांच पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दरअसल, बीते दिनाें यहां मतदान प्रक्रिया के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। करीब तीन घंटे तक मतदान रुका रहा। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने भीड़ को मौके से खदेड़ा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम चुराह भी मौके पर पहुंचे। माहौल खराब होने पर रात 2:30 बजे के करीब मतपेटियों को लेकर एसडीएम कार्यालय के साथ बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। इसके बाद मामला प्रशासन की ओर चुनाव आयोग को भेजा गया। लिहाजा, 26 मई को वार्ड में हुए मतदान को निरस्त कर दिया गया है और दोबारा से 30 मई को चुनाव निर्धारित किए गए हैं। मतदान के बाद 31 मई को मतदान की गणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 30 मई को सनवाल पंचायत के वार्ड गुवाड़ी में दोबारा मतदान करवाया जाएगा।