{"_id":"61606b058ebc3e05cf55c605","slug":"guidelines-for-officers-regarding-by-elections-chamba-news-sml3865777197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को उपचुनाव को लेकर दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को उपचुनाव को लेकर दिशा-निर्देश
विज्ञापन
उपचुनावों को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त डीसी राणा व अधिकारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डीसी राणा ने कहा है कि मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र भरमौर-2 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित बनाने के लिए सभी मतदान अधिकारी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त शुक्रवार को चुनाव से संबंधित जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चूंकि 28 सितंबर से लोकसभा उप निर्वाचन के लिए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में समस्त राजनीतिक दल और सरकारी अधिकारी और कर्मचारी आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाएं।
प्रचार सामग्री से संबंधित पंफ्लेट, पोस्टर इत्यादि की छपाई को लेकर चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारी ने बैठक में अवगत करवाया कि जिले में सभी मुद्रकों से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। उन्हें यह भी कहा कि वह मुद्रित प्रचार सामग्री की तीन-तीन प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे और प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी लिखना सुनिश्चित बनाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों से सरकारी संपत्ति की विकृति और प्लास्टिक सामग्री के दुरुपयोग को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयाध्यक्ष यह भी सुनिश्चित बनाएं कि चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी संपत्ति पर पोस्टर बैनर इत्यादि न लगाए जाएं। सी विजल एप और टोल फ्री नंबर 1950 के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के दौरान डीसी राणा ने सी विजल एप के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान को लेकर फ्लाइंग स्क्वायड को विशेष निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में स्थापित टोल फ्री नंबर 1800-180-8013 के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान लोगों को सड़क, बिजली ,पेयजल, दूरसंचार की निर्बाध उपलब्धता को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए।