फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gramin Dak Sevaks on strike, work in post offices affected

Chamba News: ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर, डाकघरों में कामकाज प्रभावित

Tue, 12 Dec 2023 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gramin Dak Sevaks on strike, work in post offices affected
चंबा। केंद्र सरकार द्वारा मांगें पूरी न करने को लेकर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे डाकघरों में कामकाज प्रभावित रहा। मंगलवार को इकाई के पदाधिकारियों ने शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। इससे पहले प्रदर्शन के बारे में पदाधिकारियों ने उपायुक्त को सूचना दी। रोष रैली उपायुक्त कार्यालय से निकली और पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर समाप्त हुई। मुख्य डाकघर के बाहर भी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और अपना रोष प्रकट किया। इकाई प्रधान बीएस राणा, महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शन वे आल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के बैनर तले किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से आठ घंटे तक काम नहीं लिया जा रहा है। साथ ही पेंशन की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। इसके अलावा उनकी मांगो में नियमित कर्मचारियों के समान एक जनवरी 2016 से समय संबंधित निरंतरता भत्ता का 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्कसंगत निर्धारण, समूह बीमा कवरेज को पांच लाख रूपये तक बढ़ाना, जीडीएस और उनके परिवार के सदस्यों की चिकित्सा सुविधा, 180 दिनों तक की सवैतनिक छुट्टी को आगे बढ़ना और उसका नगदीकरण करना सहित सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिए सभी शाखा कार्यायों को लैपटॉप, प्रिंटर और ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रदान करना आदि शामिल है। बताया कि इन मांगो को लेकर वे पहले ही सरकार को अवगत करवा चुके है। मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed