फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should soon give special increment to MPhil and PhD holders: Union

एमफिल और पीएचडी धारकों को सरकार जल्द दे विशेष वेतन वृद्धि : संघ

Sun, 28 Nov 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Government should soon give special increment to MPhil and PhD holders: Union
पुखरी में बैठक के बाद स्कूल प्रवक्ता संघ चंबा के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Chamba
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चंबा की आमसभा का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुखरी में रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने की। इसमें जिले के स्कूलों के प्रवक्ताओं ने भाग लिया। सभा के दौरान प्रवक्ता वर्ग की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

इस दौरान खासकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली और पदोन्नति कोटा शीघ्र बढ़ाने को लेकर आवाज बुलंद की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें कीड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा को चीफ पैटर्न, शौकत अली को जिला संचालन समिति अध्यक्ष, जगजीत जरयाल को प्रेस सचिव और राजेश ठाकुर को पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया। इस सभा में पदोन्नति कोटा पचास प्रतिशत से साठ प्रतिशत करने, एमफिल और पीएचडी धारकों को विशेष वेतन वृद्धि देने, स्कूल प्रबंधन समिति पर नियुक्त सभी शिक्षकों को नियमित करने, 2010 के बाद पदोन्नत सभी प्रवक्ताओं को 2010 की स्थिति बहाल की जाए।
विज्ञापन

दो वर्ष का प्रोवेशन काल खत्म किया जाए। इस आम सभा में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति कोटा बढ़ाने की मांग सरकार से की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार, वित्त सचिव संजीव ठाकुर, सुनील मांडला, उद्यम सिंह जम्वाल, मुख्य संगठन सचिव ओम प्रकाश, ध्रुवी देवी, अंजुम आरा, भगत राम, मदन लाल, उमेश कुमार, भुपिंद्र, आशीष ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed