{"_id":"64de5dfa548d743c970b2f48","slug":"government-buses-stuck-on-17-routes-of-bhatiyat-chamba-news-c-88-1-cmb1002-5366-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भटियात के 17 रूटों पर फंसीं सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भटियात के 17 रूटों पर फंसीं सरकारी बसें
Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में भारी बारिश के बाद चंबा में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। इसके चलते लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़कें बंद होने से उपमंडल भटियात परिक्षेत्र में एचआरटीसी के 17 रूट बाधित हैं। जानकारी के अनुसार बीते दिनों हुई भारी बारिश ने जहां अपना रौद्र रूप दिखाया तो वहीं, दूसरी ओर मार्ग भी विभिन्न जगहों पर बंद पड़ चुके हैं। इससे भटियात परिक्षेत्र में आवाजाही पर रोक लग गई है।
रूट बाधित होने से निगम भी एक दिन में दो से तीन लाख के घाटे में चल रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की मशीनों समेत कर्मचारी बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटे हैं। एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि भटियात परिक्षेत्र में निगम के 17 रूट बाधित पड़े हैं। सड़कों के बहाल होते ही बसों को निकाल दिया जाएगा।