{"_id":"61b37fd7063bdf5da054821d","slug":"government-buses-did-not-run-on-a-dozen-routes-passengers-remained-upset-all-day-chamba-news-sml393007753","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर रूटों पर नहीं चली सरकारी बसें, सारा दिन परेशान रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनभर रूटों पर नहीं चली सरकारी बसें, सारा दिन परेशान रहे मुसाफिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के दर्जनभर रूटों पर शुक्रवार को बसें नहीं चल पाईं। बसों के निर्धारित समय पर रूटों पर न चलने से जगह-जगह बसो के इंतजार में खड़ी सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चंबा-भरमौर रूट पर सुबह 4 बजे चलने वाली बस के न चलने से यात्रियों की टैक्सी करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बस के इंतजार में सवारियां चंबा बस स्टैंड, भरमौर चौक, हरदासपुरा चौक, करियां, मैहला, राख, खड़ामुख में परेशान होती रहीं।
आखिरकार निर्धारित समय के बाद भी बस के न पहुंचने पर स्कूली बच्चे, कर्मचारी वर्ग और अन्य लोगों को निजी वाहनों को हायर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। ऐसे में लोग सरकार और प्रबंधन की लचर सेवाओं को कोसते दिखे।
बता दें कि पीस मील वर्करों की हड़ताल से सुबह चार बजे चलने वाली चंबा-भरमौर, 6:20 बजे चंबा-लंगेरा, 6:30 चंबा-सिल्लाघ्राट, 6:45 चंबा-कुड़था, 12:40 चंबा-इंदौरा, 1:25 चंबा-हरछू, 2:50 चंबा-दियोला, शाम 4:40 बजे चंबा-छतराड़ी, 4:50 चंबा-कोल्हड़ी, 5:40 चंबा-सुनारा-कुंड़ी और 5:40 बजे चंबा-डलहौजी रूट पर चलने वाली बस नहीं चल पाई।
विज्ञापन
अड्डा प्रभारी राजेेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दर्जनभर रूटों पर एचआरटीसी की बसें तकनीकी खराबी की मरम्मत न होने के कारण नहीं भेजी जा सकीं। कहा कि नियमित कर्मचारियों से ओवरटाइम में काम करवाकर बसों को निर्धारित रूटों पर भेजने के प्रयास जारी हैं।