फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus service resumes on Bhala route after 20 days

Chamba News: भाला रूट पर 20 दिन बाद सरकारी बस सेवा बहाल

Wed, 24 Sep 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Government bus service resumes on Bhala route after 20 days
चंबा। भाला रूट पर सरकारी बस सेवा बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। 20 दिन से बस अपने रूट पर नहीं जा रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अमर उजाला के माध्यम से समस्या को उठाया। अब परिवहन निगम प्रबंधन हरकत में आया है और बंद पड़े रूट पर बस सेवा को दोबारा से शुरू करवा दिया। शाम 5:30 बजे चंबा से भाला के लिए बस जा रही है और सुबह 7:45 बजे भाला से चंबा के लिए चल रही है। ग्रामीण मनु ठाकुर, लक्की, सुरेश कुमार, चैन सिंह, सुनील, प्रेम कुमार, जगदीश और अमर सिंह ने बताया कि सरकारी बस नहीं चलने से इकलौती निजी बस में सवारियों का बोझ बढ़ गया था। न चाहते हुए भी निजी बस में ओवरलोडिंग करनी पड़ रही थी। ऐसे में सरकारी बस चलने से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। उधर, आरएम शुगल सिंह ने बताया कि भाला रूट पर बस सेवा शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed