फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus plying on Khajjiar-Dalhousie-Kudan route

Chamba News: खज्जियार-डलहौजी-कुडन रूट पर चले सरकारी बस

Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Government bus plying on Khajjiar-Dalhousie-Kudan route
मंगला (चंबा)। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से खज्जियार-डलहौजी-कुडन रूट पर सरकारी बस शुरू करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर बस सेवा कोविड काल से बंद की गई है। इसके बाद इसे बहाल नहीं किया गया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए टैक्सी चालकों को मनमाना किराया चुकाना पड़ रहा है जिससे उनकी जेब पर खूब कैंची चल रही है। ग्रामीणों ने बस सेवा को दोबारा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मंगला की प्रधान गरीबो देवी, उपप्रधान सुधीर कुमार सहित ग्रामीणों काकू राम, तारू राम, केवल सिंह, सोभिया राम तेज सिंह आदि का कहना है कि सुबह 11:00 बजे खज्जियार-डलहौजी-कुडन रूट बस चलती थी लेकिन अब यह बस सेवा बंद कर दी गई है। इस बस से पहले मंगला, बरोड़ी, बख्तपुर, रठियार और गेट पंचायत के ग्रामीण सफर करते थे। बस सेवा बहाल न होने से ग्रामीणों में निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष है। बताया कि इस रूट पर सरकारी बस सेवा सुबह 9:00 बजे चलती है। इसके बाद और कोई सरकारी बस खज्जियार के लिए नहीं चलती है। लोगों और पर्यटकों को निजी टैक्सी में 1,500 रुपये चुका कर खज्जियार पहुंचना पड़ता है। हालांकि कई बार निगम प्रबंधन को इसके बारे में अवगत करवाया गया है। बावजूद इसके समस्या का हल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को चेताया है कि जल्द इस रूट पर सरकारी बस सेवा बहाल नहीं की गई तो वे उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed