फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus broke down even before reaching Lilh

Chamba News: लिल्ह पहुंचने से पहले ही खराब हो गई सरकारी बस

Thu, 03 Aug 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government bus broke down even before reaching Lilh
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की लचर व्यवस्था का खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ रहा है। सवारियों चतरो राम, विमला देवी, चैन लाल, दिलीप कुमार, छांगा राम, संजय कुमार, सरणदास, सरवण कुमार, गौतम कुमार, बौधम, चरण सिंह आदि ने बताया कि चंबा-लिल्ह रूट पर सायं 6:30 बजे एचआरटीसी की बस चलती है। बुधवार सायं 7:00 बजे बस 60 सवारियों को लेकर बस स्टैंड से रवाना हुई। मैहला पहुंचने पर होली-फटहार रूट की बस में सवारियों की अदला-बदली कर लिल्ह रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन

सवारियों को तर्क दिया गया कि रोड बंद होने से उन्हें दूसरी बस में बैठाया जा रहा है। सवारियों के मुताबिक एक किलोमीटर का सफर तय कर बस जब जांघी के पास पहुंची तो खराब हो गई। बस में चमेरा, ब्रेही, बकाण, कलवारा, लुडेरा, रंडोला, दाडवी, बग्गा, चूड़ी, धरवाला, लिल्ह, सेरी, किलोड़, कुनेड़, दियोटी, प्रीणा, राबा, अननेहर क्षेत्र के लोग सफर कर रहे थे। बस के ठीक न होने पर आखिरकार कई सवारियां निजी टैक्सियाें में एक हजार तक किराया अदा कर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुईं। जबकि, कई सवारियां सामान सिर और पीठ पर उठाकर पैदल ही अपने गंतव्यों की ओर निकले। सवारियों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि खटारा बसें रूट पर न भेजने को लेकर एचआरटीसी चंबा डिपो प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किए जाएं। वहीं, निगम के अधिकारियों ने साफ किया है कि हाईवे के क्षतिग्रस्त होने के चलते सवारियों की अनमोल जिंदगियों से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। बस तकनीकी खराबी आने से बंद पड़ गई थी। सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस भेजी गई लेकिन, तब तक सवारियां अपने गंतव्यों के लिए तक कूच कर चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed