फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   gosadan

बेसहारा मवेशियों के लिए साठ लाख से बनेगा गोसदन

Sat, 07 Nov 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
gosadan
सलूणी (चंबा)। जिला के बेसहारा मवेशियों के लिए मंजीर में साठ लाख रुपये की लागत से गोसदन बनाया जाएगा। गोसदन निर्माण करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शनिवार को हिमाचल गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने मंजीर में बनने वाले गोसदन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। साथ ही संबंधित ठेकेदार को तय सीमावधि में गोसदन भवन का निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अशोक शर्मा ने बताया कि जिला के बेसहारा पशुओं के लिए गोसदन में तीन शेड बनाए जाएंगे। एक तूड़ी स्टोर बनाया जाएगा। इसके साथ पचास हजार लीटर की क्षमता वाला पानी का टैंक बनाया जाएगा। जिससे मवेशियों को पानी पिलाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर मंजीर पंचायत के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, ब्याना प्रधान परविंद्र कुमार, दिघाई प्रधान महेशो देवी, गोपाल सिंह, रमन कुमार, रत्न ठाकुर, जनकराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed