{"_id":"66b109064cc437da4607b85f","slug":"golden-jubilee-merit-written-examination-of-the-second-phase-will-be-held-on-10th-november-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130432-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दस नवंबर को होगी दूसरे चरण की स्वर्ण जयंती मेरिट लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दस नवंबर को होगी दूसरे चरण की स्वर्ण जयंती मेरिट लिखित परीक्षा
Mon, 05 Aug 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट लिखित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन दस नवंबर को होगा। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एवं ट्रेनिंग प्रबंधन की ओर से इसका शेड़्यूल जारी कर दिया है।
दूसरे चरण की परीक्षा में पहले चरण में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी भाग लेंगे। ये विद्यार्थी दूसरे चरण में परीक्षा पास कर टॉप बारह की सूची में आएंगे। उन विद्यार्थियों को छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के दौरान स्कॉलरशिप मिलेगी। छठी कक्षा के विद्यार्थियों को चार हजार, सातवीं के विद्यार्थियों को पांच हजार और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में आयोजित हुई पहले चरण की परीक्षा में 554 विद्यार्थी शाॅर्टलिस्ट किए गए हैं। ये अब दूसरे चरण की परीक्षा में बैठेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित इस योजना का मकसद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देना है। इस राशि से विद्यार्थी उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
--
चंबा के 67 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा
पहले चरण में आयोजित इस परीक्षा चंबा के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पहले चरण में 67 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। वे अब दूसरे चरण की परीक्षा में बैठेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
--
कार्यवाहक प्रारंंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने कहा कि दूसरे चरण की परीक्षा दस नवंबर को होगी। बताया कि जिला चंबा के 67 विद्यार्थियों ने पहले चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। ये अब दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पात्र हैं।