फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   goa to chamba

ऊना से बसों में चंबा पहुंचे गोवा से आए 128 लोग

Fri, 15 May 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
goa to chamba
चंबा। गोवा से जिला चंबा के 128 लोग रेलगाड़ी के जरिए ऊना जिला पहुंचे। जहां से वे एचआरटीसी की बसों में चंबा पहुंचे हैं। इन लोगों की एंट्री प्वाइंट पर स्क्रीनिंग की गई। ग्रीन जोन गोवा से आने वाले इन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन के बजाय होम क्वारंटीन किया जाएगा। कुल मिला कर शुक्रवार को एचआरटीसी की बसों में कुल 128 लोग चंबा जिला की सीमा में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 128 में सर्वाधिक 54 लोग चंबा उपमंडल के हैं। भटियात के 51, डलहौजी के 14, भरमौर के 6, चुराह का 1 व सलूणी उपमंडल के 2 लोग शामिल हैं। इन सभी लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है। उपायुक्त चंबा ने बताया कि इन सभी को होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी निगरानी की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, साथ ही उसे संस्थागत क्वारंटीन में भेज दिया जाएगा। चंबा जिला में इस समय कुल 55 बफर क्वारंटीन सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें से 37 वर्तमान में एक्टिव हैं और इनमें 797 व्यक्ति रह रहे हैं। इस समय चंबा जिला में उपलब्ध संस्थागत क्वारंटीन में 2366 लोगों को रखने की क्षमता है और इसे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed