फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   give old pension for state employee

बनीखेत में हुई न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन की बैठक

Sat, 12 Oct 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
give old pension for state employee
बनीखेत (चंबा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन खंड बनीखेत की बैठक रावमापा बनीखेत में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील जरयाल ने की। बैठक में है पुरानी पेंशन बहाली पर चरचा की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस मांग को पूरा करवाने के लिए रणनीति बनाई गई। सुनील जरयाल ने बताया कि बनीखेत खंड की नई कार्यकारिणी का गठन भी होना था। इसके लिए जिला चंबा से पर्यवेक्षक के रूप में संगठन मंत्री विनोद ठाकुर और अमित जरयाल विशेष रूप से उपस्थित थे। खंड की पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से दोबारा चुना गया गया।
विज्ञापन

इसमें पूर्व प्रधान दिनेश सिंह को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि महासचिव पद के लिए खाली स्थान को भरने के लिए खंड प्रधान और अन्य कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया। अन्य कार्यकारिणी यथावत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान सुनील जलाल ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में संगठन ने सरकार से डीजीआरएस की बहाली, रिटायरमेंट के बाद चिकित्सा भत्ता और सरकार का शेयर 10 से 14 प्रतिशत करवाना जैसी कई महत्वपूर्ण मांगें मनवाने में सफलता हासिल की है। अगर हम संगठित रहे तो वह दिन भी दूर नहीं जब पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी पूरी हो जाएगी। खंड प्रधान दिनेश सिंह ने बैठक में सभी लोगों का उन पर दोबारा विश्वास जताने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed