{"_id":"66a7c0e7ddbcfcdf4d0dff61","slug":"girls-hostel-majra-defeated-delhi-girls-hostel-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129966-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गर्ल्स हॉस्टल माजरा ने दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गर्ल्स हॉस्टल माजरा ने दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल को हराया
Mon, 29 Jul 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में मिंजर मेला हॉकी प्रतियोगिता के दौरान भिड़ते खिलाड़ी।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले मैच में गर्ल्स हाॅस्टल माजरा की टीम ने दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल की टीम को 2-0 से शिकस्त दी।
दूसरे मैच में अभिनव आंबेडकर क्लब ने मेरठ हॉकी की टीम को 1-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में ऊना ने हमीरपुर को 1-0 से पराजित किया। चौथा मैच मीठापुर हॉकी क्लब जालंधर और विशाल हॉकी क्लब पठानकोट के बीच हुआ। यह रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। इसके बाद शूटआउट में मीठापुर हाॅकी क्लबव जालंधन विजेता बना। पांचवें मैच में यूथ ब्लू हॉकी क्लब सुजानपुर ने खालसा हॉकी क्लब दीनानगर को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। हॉकी मैच के दौरान चौगान में काफी भीड़ रही। खिलाड़ियों ने जीत के लिए हाफी पसीना बहाया। आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने बताया कि मिंजर मेला हाॅकी प्रतियोगिता के तहत काफी रोमांचक मुकाबले हो रहे है। बताया कि खिलाड़ी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे है। बताया कि सोमवार को विजेता रही टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
--