{"_id":"5eea4e4d8ebc3e43301135cd","slug":"ghee-distroye-in-chamba-chamba-news-sml3358765174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसाली बाजार में खाद्य सुरक्षा टीम ने सात किलो देसी घी करवाया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसाली बाजार में खाद्य सुरक्षा टीम ने सात किलो देसी घी करवाया नष्ट
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने बुुधवार को शहर के विभिन्न मोहल्ला में अपनी दबिश देकर गली सड़ी सब्जी व एक्सपायरी डेट का सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की। शहर के जनसाली बाजार में टीम ने एक्सपायरी डेट का सात किला देसी घी नष्ट करवा दिया। इसके अलावा सब्जी की दुकान में बेचने के लिए रखी 15 किलो सब्जी को भी टीम ने नष्ट करवाया।
बुधवार को बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद व उनकी टीम ने खाद्य सुरक्षा की गुणवत्ता जांची। लोगों द्वारा खाद्य पदाथों को लेकर शिकायतें मिल रही थी।
इसके चलते टीम ने शहर की विभिन्न दुकानों व मोहल्ले के बाजारों में दबिश देकर पांच सैंपल भी भरे। इसमें बर्फी, सरसों तेल, पनीर, नमकीन व स्किम मिल्क के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
लैब की रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्यवाही को अंजाम देगा। सैंपल फेल होने पर संबंधित दुकानदार को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही फेल होने वाले उत्पाद की बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी।
इनसेट
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने बताया कि जनसाली बाजार में सब्जी व देसी घी को नष्ट करवाया गया है। इसके अलावा पांच खाद्य उत्पादों के सैंपल जांच को कंडाघाट भेजे जा रहे हैं।