फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Getting MBBS exam done in medical college became a challenge for the management

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की परीक्षा करवाना प्रबंधन के लिए बना चुनौती

Wed, 01 Feb 2023 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Getting MBBS exam done in medical college became a challenge for the management
विशेष स्वास्थ्य सचिव ने चार विशेषज्ञों की बतौर परीक्षक लगाई थी चंबा में डयूटी
विज्ञापन

विशेेषज्ञों ने चंबा अस्पताल में सेवाएं देने से किया इनकार, अभी तक नहीं दी ज्वाइनिंग
प्रशिक्षुओं की परीक्षा करवाने के लिए विभागाध्यक्ष अपने स्तर पर ढूंढ रहे हैं परीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की वार्षिक परीक्षा करवाना प्रबंधन के मुश्किल हो गया है। क्योंकि परीक्षा करवाने के लिए उन्हें परीक्षक नहीं मिल रहे हैं। विशेष स्वास्थ्य सचिव ने टांडा, आईजीएमसी और मंडी मेडिकल कॉलेज से जिन विशेषज्ञों के चंबा मेडिकल कॉलेज में परीक्षा करवाने के लिए बतौर परीक्षक अस्कायी ऑर्डर किए थे। उन विशेषज्ञों ने चंबा में अपनी ज्वाइनिंग देने से इनकार कर दिया है।
हालांकि उन्होंने प्रशिक्षुओं की परीक्षा पूर्ण करवाने तक ही यहां अपनी सेवाएं देनी थी, लेकिन उन्होंने सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए चंबा में अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। सरकार चार विशेषज्ञों के 13 जनवरी को चंबा के लिए ऑर्डर निकाले थे। इन विशेषज्ञों को हर हाल में 16 जनवरी तक चंबा मेडिकल कॉलेज में अपनी ज्वाइनिंग देनी थी, जब तक एमबीबीएस प्रशिक्षुुओं की परीक्षा पूर्ण नहीं हो जाती। तब तक उन्हें यहीं अपनी सेवाएं देनी थी, लेकिन जनवरी महीना खत्म हो चुका और अभी तक इन विशेषज्ञों ने चंबा में ज्वाइनिंग करना मुनासिब नहीं समझा है। इसके चलते प्रबंधन के लिए प्रशिक्षुओं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल तय करना मुश्किल हो गया है। विभागाध्यक्ष अपने स्तर पर परीक्षा के लिए दूसरे मेडिकल कॉलेजों में परीक्षक ढूंढ रहे हैं। उनके रहने से लेकर आने-जाने की व्यवस्था करने में लगे हैं, ताकि मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुओं की परीक्षा आसानी से करवाई जा सके। हैरानी इस बात की है कि सरकार अपने आदेशों की विशेषज्ञों से पालना करवाने में असमर्थ हो रही है। यही कारण है कि चंबा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ सेवाएं देने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार ने परीक्षक के रूप में जिन विशेषज्ञों के ऑर्डर निकाले थे, उनमें से किसी ने भी चंबा में ज्वाइन नहीं किया है। इसे लेकर सरकार को अवगत करवा दिया गया है। परीक्षा करवाने को लेकर प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed