फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Get students registered for skill development allowance

Chamba News: कौशल विकास भत्ते के लिए करवाएं विद्यार्थियों का पंजीकरण

Mon, 05 Feb 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Get students registered for skill development allowance
चंबा। वोकेशनल विषय में पढ़ाई कर रहे जिले के स्कूली विद्यार्थियों का कौशल विकास योजना के तहत पंजीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने इसके लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे रोजगार कार्यालय के जरिये बच्चों का पंजीकरण करवाएं और कौशल विकास भत्ता योजना के तहत लाभान्वित करने के प्रयास करें।
जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षुओं को कौशल विकास भत्ते की सौगात दी जाती है, दूसरी तरफ स्कूलों में वोकेशनल विषय में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए भी यह सुविधा शुरू की है। जिले के कुछ सरकारी स्कूलों को छोड़कर अधिकतर को इसकी जानकारी नहीं है। बहरहाल, अब विभाग इस मामले में स्कूलों को निर्देशित किया है और योजना के तहत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि इस बारे में स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed