फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Get rid of diseases by doing yoga for twenty minutes every morning

रोजाना सुबह बीस मिनट योग कर भगाएं रोग

Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Get rid of diseases by doing yoga for twenty minutes every morning
चंबा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुलाड़ा में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रतीक चंद्रा ने बताया कि रोजाना सुबह उठकर बीस मिनट योग करके कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। कोरोना काल में संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर में 10 से 20 मिनट तक योग (आलोम-विलोम) करवाया जाता था।
विज्ञापन

इससे उनके फेफड़ों को मजबूती मिलती थी। कई मरीजों ने इसी योगाभ्यास के कारण कोरोना को मात भी दी। रोजाना योग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्वाइकल के मरीजों को रोजाना योग करना चाहिए। इससे उन्हें दर्द में आराम मिलेगा। योग करने से शरीर में लचीलापन आता है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि मोटापे से बचने के लिए लोगों को रोजाना योग करना चाहिए। वे मरीजों को हमेशा योग करने की सलाह देते हैं। रीढ़ की हड्डी के दर्द सहित घुटनों के दर्द में रोजाना योग करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है। जो व्यक्ति रोजाना सुबह योग करता है उसे दवाई खाने की नौबत नहीं आती। इसलिए सभी लोगों को सुबह उठकर योग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सूलणी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. संकेत चंद्रा ने बताया कि जो लोग रोजाना योग करते हैं वे कम बीमार पड़ते हैं। खराब रहन-सहन और खान-पान की वजह से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए लोगों को अपना रहन-सहन सुधारने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जो बीमारियां दवाई से ठीक नहीं हो पातीं, ऐसे लोगों के लिए योग काफी लाभदायक साबित होता है।

नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि हरेक बीमारी को दूर भगाने के लिए योग किया जा सकता है। आंखों से लेकर शरीर के अन्य अंगों को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न योग की क्रियाएं हैं। इन क्रियाओं को रोजाना करके इंसान बीमारी से बचा रह सकता है। लोगों को रोजाना सुबह उठकर योग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed