{"_id":"62c5d2926c88b678374a6e8a","slug":"get-insurance-of-crops-done-before-july-15-chamba-news-sml4144214161","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से पहले करवाएं फसलों का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से पहले करवाएं फसलों का बीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मक्की और धान की फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से राहत प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते, किसानों को समय रहते योजना के तहत फसलों का बीमा करवाना होगा। भनौता पंचायत में आयोजित जागरुकता शिविर के दौरान एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक भुवनेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया कि मक्की और धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इसमें किसानों को प्रति बीघा दो प्रतिशत प्रीमियम के रूप में 48 रुपये देने होंगे। इसमें 2,400 रुपये बीमित राशि है। कहा कि फसलों का बीमा ऋणी और गैर ऋणी किसान करवा सकते हैं।
किसान फसलों का बीमा करवाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सरकारी पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लोकमित्र केंद्र, जनकेंद्र और बैंक के माध्यम से फसलों का बीमा करवाया जा सकता है। योजना के तहत अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800116515 या एग्रीक्ल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक से दूरभाष नंबर 94596-71006 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर आरसेटी बालू के फैकल्टी सोमराम ने बताया कि आरसेटी जिले के युवक-युवतियों के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण मुहैया करवाने में भी आरसेटी प्रबंधन योगदान देता है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अर्चना कुमारी समेत 70 ग्रामीण मौजूद रहे।