{"_id":"66294301f4e10136ab0f0fa4","slug":"gerna-saila-mathla-road-became-a-den-of-drug-addicts-chamba-news-c-88-1-cmb1002-123288-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नशेड़ियों का अड्डा बनी गेरना-सैला-मथला सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नशेड़ियों का अड्डा बनी गेरना-सैला-मथला सड़क
Wed, 24 Apr 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुवाड़ी के गेरना-सैला-मथला मार्ग पर पड़ी शराब की खाली बोतलें।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल का गेरना-सैला मथला मार्ग नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है।
लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर शाम ढलते ही जाम छलकने लगते हैं। रात के अंधेरे में नशेड़ी सड़क पर ही खाली बोतलें तोड़ देते हैं। कई बार नशे में धुत्त होने के बाद लोगों के घरों के बाहर तोड़-फोड़ करने से भी गुरेज नहीं करते। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में कर दी है।
ग्रामीणों में विपिन कुमार, बलविंद्र, सुरेंद्र, बलदेव, विकास कुमार, विनोद कुमार, राज कुमार और मनीष कुमार ने कहा कि कूडणू पंचायत के बीएड कॉलेज के पास गेरना-सैला-मथला मार्ग नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। ऐसा पिछले कई माह से चल रहा है। पुलिस इन नशेड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि रात के अंधेरे में नशेड़ी जगह-जगह सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी कर सड़क पर बोतलें तोड़कर बिखेर देते हैं। इससे वाहनों के टायर पंक्चर हो रहे हैं। सड़क पर बिखरी कांच से राहगीर भी घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इन नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, कुडनू पंचायत प्रधान कर्मचंद ने कहा कि ऐसा मामला ध्यान में आया है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
--