फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage will now rise from the city at night

Chamba News: शहर से अब रात में उठेगा कूड़ा-कर्कट

Tue, 04 Jul 2023 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Garbage will now rise from the city at night
चंबा। शहर से अब रात के समय सफाई कर्मचारी कूड़ा-कर्कट उठाएंगे। सुबह के समय जाम लगने और कूड़े की गाड़ियों की आवाजाही से होने वाली परेशानियों को देखते हुए नगर परिषद ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत बाकायदा सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। अब देर रात तक शहर के मुख्य बाजार की दुकानों और गली-मोहल्लों से निकलने वाले कूड़े-कर्कट को रात में ही समेट लिया जाएगा।
विज्ञापन

नतीजतन, अब लोगों को शहर में कूड़े-कर्कट के ढेर देखने को नहीं मिलेंगे। नप के 11 वार्डों चौगान, चौंतड़ा, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, जनसाली, हटनाला, कसाकड़ा, सुराड़ा, धड़ोग, सपड़ी, जुलाहकड़ी के विभिन्न मोहल्लों में नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा-कर्कट उठाने की योजना चलाई गई है। इतना ही नहीं शहर के दुकानदारों से भी इसी क्रम में कूड़ा-कर्कट एकत्रित किया जाता है लेकिन अब शहर में एकत्रित होने वाले कूड़े-कर्कट को रात में ही उठा लिया जाएगा। इसके अलावा आगामी कुछ दिन तक सुबह के समय भी सफाई कर्मी मोहल्लों में सुबह भी कूड़ा-कर्कट उठाने के लिए पहुंचेंगे। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नप ने यह प्रयास किया है। इसके सफल परिणाम आने पर इस व्यवस्था को लगातार भी जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात के समय शहर से कूड़ा-कर्कट उठाने की व्यवस्था की जाएगी जिससे सुबह के समय लोगों को शहर में गंदगी नजर न आए। उन्होंने शहरवासियों से नप के इस प्रयास में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed