{"_id":"65b7de19679a77a7ae036866","slug":"garbage-burnt-near-shitala-bridge-pollution-control-board-issues-notice-to-np-chamba-news-c-88-1-ssml1006-117305-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शीतला पुल के पास कूड़ा जलाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नप को नोटिस थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शीतला पुल के पास कूड़ा जलाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नप को नोटिस थमाया
Mon, 29 Jan 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा में शीतला पुल के पास कूड़े में लगी आग से उठता धुंआ।संवाद
चंबा। शीतला पुल के पास कूड़े में आग लगाने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद चंबा को नोटिस जारी कर दिया है।
इस नोटिस के जरिये नगर परिषद से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। कुछ दिन पहले शीतला पुल के पास कूड़े के ढेर में सफाई कर्मचारियों ने आग लगा दी थी। इससे आसपास का इलाका प्रदूषित धुएं की चपेट में आ गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना पाते ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद के सफाई ठेकेदारों की गाड़ी से शीतला पुल के पास कूडा फेंका गया। इसके बाद अज्ञात लोगों ने उस कूड़े में आग लगा दी गई। इससे पहले भी यहां कूड़े में आग लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके ऊपर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही 15 दिन के भीतर इस मामले में अपना जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नगर परिषद ने 15 दिन के भीतर अपना जवाब नहीं दिया तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपनी आगामी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। इसमें पर्यावरण को प्रदूषित करने को लेकर नगर परिषद को जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
चंबा शहर के आस पास कई ऐसे स्थान हैं, जहां शाम ढलने पर कूड़े में आग लगा दी जाती है। इससे ठेकेदार दोबारा से इन स्थानों में कूड़ा फेंक सकें। कूड़ा जलाकर भले ही सफाई ठेकेदार अपने लिए कमाई का जरिया ढूंढ लेते हों, लेकिन कूड़े के जलने से निकलने वाले प्रदूषित धुएं का बुरा प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसी बात पर बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
--
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि शीतला पुल के पास कुछ दिन पहले कूडा जलाने को वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। कूड़े को खुले में जलाने को लेकर नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।