फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   From today, the sound of sports talent will resonate in schools.

Chamba News: आज से स्कूलों में गूंजेगी खेल प्रतिभाओं की धमक

Fri, 28 Aug 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
From today, the sound of sports talent will resonate in schools.
अंडर-14 प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे नन्हे खिलाड़ी
विज्ञापन

खान-पान पर रहेगी विशेष निगरानी रखेगा शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के स्कूलों में अंडर-14 वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आगाज शनिवार से होगा। प्रतियोगिताओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न मेजबान स्कूलों में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिताओं का समापन 31 अगस्त को होगा। सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों की डाइट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध करवाने के साथ उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा ताकि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल ने प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने वाले स्कूलों को खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, खेल मैदान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों से अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए स्कूल स्तर पर खिलाड़ियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ खेल भावना और अनुशासन सीखने का अवसर भी मिलेगा। 31 अगस्त को प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed