फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   From soil to medals

Chamba News: माटी से मेडल तक...चंबा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Fri, 26 Dec 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
From soil to medals
सीमा।संवाद
चंबा। साल 2025 जिले के खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला रहा। कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स, शूटिंग, कराटे और थांग-ता जैसे खेलों में यहां के खिलाड़ियों ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमित संसाधनों और कठिन हालातों के बावजूद चंबा के खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि जुनून और मेहनत के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। कुल मिलाकर साल 2025 जिले के खिलाड़ियों के लिए संघर्ष से सफलता तक की कहानी बनकर उभरा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती, बस उसे सही दिशा और हौसले की जरूरत होती है।
विज्ञापन




भाई-बहन की जोड़ी ने रचा इतिहास

चुराह उपमंडल के चुखड़ा गांव से ताल्लुक रखने वाले भाई-बहन चंपा ठाकुर और सुमित ठाकुर साल 2025 की सबसे बड़ी खेल उपलब्धियों में शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं चंपा ठाकुर ने बांग्लादेश में फाइनल जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया। सड़क सुविधा से वंचित गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली चंपा की यह यात्रा संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई।
विज्ञापन


चंपा के पिता पहलवान रमेश ठाकुर ने सामाजिक तानों की परवाह किए बिना बेटी को आठ साल की उम्र से अखाड़े में उतारा। संसाधनों की कमी के चलते कुश्ती से कबड्डी की ओर बढ़ी चंपा ने हालातों से लड़कर खुद को विश्व विजेता के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उनके भाई सुमित ठाकुर ने कुश्ती के अखाड़े में जिले का परचम लहराया। बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सुमित का चयन साईं हॉस्टल में हुआ। वर्तमान में वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ रहे हैं।
धाविका सीमा ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

टाटा स्टील की ओर से कोलकाता में आयोजित विश्वस्तरीय एथलेटिक्स दौड़ में चंबा की धाविका सीमा ने 25 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतते हुए 1:26:04 समय के साथ नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर सीमा को तीन लाख रुपये की इनामी राशि और एक लाख रुपये का रिकॉर्ड बोनस भी मिला।

फरहान मिर्जा की सटीक निशानेबाजी
भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में चंबा के निशानेबाज फरहान मिर्जा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ फरहान ने एशियन कप के लिए भी क्वालिफाई किया। इससे पहले भी वह जिला, राज्य, प्री-नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं।


थांग-ता और कराटे में भी चमका चंबा
तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-6 में थांग-ता कनिष्ठ वर्ग में चंबा के कार्तिकेय कटोच, अंकुश कपूर, प्रियांशी और रिधिमा ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, 31वीं राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में हिमाचल के तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी भी जिले के लिए गर्व का विषय रही। उधर, कराटे में शकुंतला देवी ने राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed