फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   From Dradda to Goli, NH turns into pits

द्रड्डा से गोली तक एनएच गड्ढों में तब्दील

Tue, 08 Feb 2022 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
From Dradda to Goli, NH turns into pits
द्रड्डा के पास चंबा-पठानकोट मार्ग पर सड़क के बीचोबीच पड़े गड्डे। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वाहन दुर्घटना का खतरा बना हुुआ है। द्रड्डा से गोली तक एनएच का दस किलोमीटर का भाग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। हाईवे पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। गड्ढों से बचने के चक्कर में कई मर्तबा वाहनों के आपस में टकराने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश में गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इस दौरान राहगीरों समेत दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। चालक एनएच की हालत को सुधारने के लिए कई बार प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से मांग कर चुके हैं लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर चालकों में रोष है।
विज्ञापन

वाहन चालक कुलदीप शर्मा, अनिल कुमार, रवि चौबियाल, हंसराज, उमेश, राजवीर, राजीव कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि दो माह पहले इस सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया गया था, जिसका अब नामोनिशान मिट चुका है। कहा कि इस एनएच पर नेता और अधिकारी भी सफर करते हैं लेकिन, गड्ढों को दुरुस्त करवाने के लिए कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं करते। इसकी वजह से सड़क की हालत नहीं सुधर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि गड्ढों को जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

एनएच के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि कटोरी बंगला से बनीखेत और गोली से द्रड्डा तक जलद तारकोल बिछाई जाएगी। इसके टेंडर हो चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed