{"_id":"6a35761cc65e03e2c9060bdf","slug":"four-young-women-administered-hpv-vaccine-for-cervical-cancer-prevention-chamba-news-c-88-1-cmb1014-187157-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चार युवतियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चार युवतियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन
Fri, 19 Jun 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं : डॉ. शाम लाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए महिलाओं को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बनीखेत कोल्ड चेन पॉइंट के तहत चार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार समय पर लगाया गया यह टीका भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल ने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) और जननांगों में होने वाले मस्सों का प्रमुख कारण माना जाता है। ऐसे में एचपीवी वैक्सीन इस वायरस से सुरक्षा प्रदान कर महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बताया कि यह वैक्सीन 9 से 45 वर्ष की आयु के बीच लगाई जा सकती है लेकिन यौन गतिविधि शुरू होने से पहले इसका टीकाकरण सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। प्रदेश सरकार की ओर से28 फरवरी 2011 के बाद जन्मी और 14 वर्ष तक की आयु पूर्ण कर चुकीं बच्चियों को यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. शाम लाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों का समय पर टीकाकरण करवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित बनाना है। विभाग की ओर से आगे भी जागरूकता और टीकाकरण अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।
--