फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   four vechicl owners should remove from BPL list

बीपीएल सूची से हटाए जाएं चौपहिया वाहन मालिक

Wed, 24 Mar 2021 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
four vechicl owners should remove from BPL list
कामला पंचायत में आम जलास (सभा) में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत कामला के कामला गांव निवासी ख्याली राम ने आम सभा में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 101 वर्ष होने को है लेकिन, आज तक कामला पंचायत में उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। आज भी बीमारी की हालत में उन्हें निजी वाहन से सिहुंता या समोट का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कामला पंचायत में हर व्यक्ति खेतीबाड़ी पर निर्भर है। बावजूद इसके वर्तमान समय में लावारिस मवेशियों (बंदरों, गायों, सूअरों) की ओर से पहुंचाएं जाने वाले नुकसान के कारण अब ग्रामीण खेतीबाड़ी से मुख मोड़ रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है। आम जलास (सभा) में ख्याली राम सहित महिलाओं ने अवैध शराब का कारोबार बंद करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने मनरेगा के तहत खेल मैदान बनाने की भी मांग उठाई। ग्रामीणों ने वन अधिकार कानून को पास करवाने के बारे में सिफारिश की। हाउस में निर्णय लिया गया कि जिसके पास चौपहिया वाहन है, उन्हें बीपीएल की सूची से काटा जाए। उनकी जगह पात्र व्यक्तियों को शामिल किया जाए। इसके अलावा कामला में सिलाई सेंटर, खेल मैदान, जंगली गैंदा, प्लास्टिक हटाओ के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया। आम जलास (सभा) का संचालन पंचायत के उपप्रधान लक्ष्मण सिंह ने किया। अध्यक्षता प्रधान अनुराधा ने की। इस मौके पर कुलभूषण उपमन्यु, सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, राजेश कुमार, दौलत राम, ओमी देवी, निर्मला देवी सहित अन्य पंचायत निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed