{"_id":"68d184f2607e1ab96d02db58","slug":"four-trucks-carrying-rations-to-pangi-stranded-near-raoli-chamba-news-c-88-1-ssml1006-161542-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राओली के पास फंसे राशन लेकर पांगी जा रहे चार ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राओली के पास फंसे राशन लेकर पांगी जा रहे चार ट्रक
Tue, 23 Sep 2025 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:48 AM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी-कुल्लू-मनाली मार्ग वाया संसारी सड़क चार दिनों से यातायात के लिए बंद है। राओली के पास भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो चुकी है। इस मार्ग पर मंडी से पांगी के लिए जा रही राशन की सप्लाई भी फंस गई है। चार ट्रक चावल और आटे से भरे वहां खड़े हैं।
बीआरओ मार्ग को बहाल करने में जुटा हुआ है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यातायात कब सामान्य होगा। स्थानीय लोगों मान सिंह, जीवन कुमार, पप्पू ठाकुर, देवराज, सतीश कुमार, मनोज कुमार और पवन सिंह ने बताया कि चार दिनों से घाटी के लोग अपने कार्यों के लिए कुल्लू नहीं जा पा रहे हैं।
वाया सचे जोत जाने पर उन्हें कुल्लू पहुंचने के लिए पहले 177 किलोमीटर दूरी तय कर चंबा पहुंचना पड़ता है, फिर कुल्लू के लिए रवानगी करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वाया संसारी बंद मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए, ताकि घाटी के लोगों को राहत मिल सके।