फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four injured including a female devotee airlifted from Bharmour

Chamba News: भरमौर से महिला श्रद्धालु समेत चार घायल किए एयरलिफ्ट

Wed, 03 Sep 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four injured including a female devotee airlifted from Bharmour
चंबा। भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान घायल हुए श्रद्धालुओं को हवाई मार्ग से चंबा लाया गया। बुधवार को चार घायलों को एयरलिफ्ट कर मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। घायलों में एक महिला श्रद्धालु भी शामिल है, जिसे ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई। 32 वर्षीय रमा देवी पत्नी पवन निवासी बिलासपुर मणिमहेश यात्रा के दौरान सांस लेने में तकलीफ के चलते बीमार हो गईं। उन्हें भरमौर से हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंबा लाया गया, जहां उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। दूसरे मामले में 25 वर्षीय आकाश शर्मा पुत्र लाजु राम निवासी कुगती दुर्गेठी के समीप अचानक गिरा पत्थर लगने से घायल हो गया। उसे भी एयरलिफ्ट कर चंबा पहुंचाया गया। वहींए 50 वर्षीय वकील सिंह पुत्र भानु राम, गांव मलकोटा (भरमौर) और 68 वर्षीय भगत राम पुत्र रुनिया, गांव भरमौर को भी बुधवार को एयर लिफ्ट कर मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed