फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   four arrested with chitta in salooni home stay

बनीखेत में 5.58ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
four arrested with chitta in salooni home stay
सलूणी के एक होम स्टे में पुलिस ने चिट्टे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सलूणी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा सलूणी मुख्यालय में पुलिस ने 5.58 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन युवक गुरदासपुर से संबंधित हैं। जबकि एक युवक सलूणी क्षेत्र का रहने वाला है। चारों मंगलवार को चिट्टे के साथ गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से एक तराजू और नौ हजार रुपये की रकम बरामद की गई है। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट कांगड़ा की टीम ने इन युवकों को सूचना के आधार पर पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के बाद उनके खिलाफ किहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार निवासी गांव ब्याना सलूणी चंबा, मंगल सिंह निवासी गांव हरुवाल डाकघर तलवंडी जिला गुरदासपुर, हरजिंद्र सिंह निवासी गांव हरूवाल डाकघर तलवंडी गुरदासपुर और संदीप सिंह निवासी गांव व डाकघर भागोंवाल तहसील बटाला जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चारों युवक सलूूणी मुख्यालय में एक निजी होम स्टे में ठहरे हुए थे। यहां पर युवक चिट्टे का सौदा कर रहे थे। स्टेट नारकोटिक्स की टीम सूचना मिलते ही एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में यहां दबिश दी। यहां चारों युवकों को पकड़ा और उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान को 5.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक डिजिटल तराजू, नौ हजार रुपये की नकदी भी पकड़ी गई है। पुलिस ने चिट्टे को जब्त करने के साथ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किहार थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था।

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि सलूूूणी में चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने की तलाश में छानबीन कर रही है। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed